दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में ईडी की हिरासत में भेजे गए अब वहीं से सरकार चला रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली सरकार से जुड़ा पहला आदेश जारी किया। एक नोट के जरिए सीएम केजरीवाल ने जल विभाग के लिए आदेश जारी किया। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी रविवार 24 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
- ED की हिरासत से केजरीवाल चला रहे दिल्ली सरकार
- सीएम केजरीवाल ने जल विभाग के लिए आदेश जारी किया
- मंत्री आतिशी रविवार 24 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी
आपको बता दें सीएम केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी। क्या केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते शनिवार को साफ कर दिया कि अगर दिल्ली के सीएम को जेल भेजा जाता है तो जेल से ही सरकार चलाएंगे।
सरकार चलाने के लिए जेल के अंदर कार्यालय बनाया जाएगा
बता दें पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि सरकार चलाने के लिए जेल के अंदर एक कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए बकायदा सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से इजाजत ली जाएगी। इसके साथ ही सीएम मान ने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल की जगह कोई नहीं ले सकता, उन्होंने भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन से पार्टी बनाई है। सरकार चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कहीं नहीं लिखा कि जेल से सरकार नहीं चलाई जा सकती। बता दें कि ईडी ने गुरुवार को करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को उनके आवास से हिरासत में लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।
सीएम को हिरासत में लिए जाने से पार्टी को लगा झटका
दरअसल, सीएम केजरीवाल से पहले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह धनशोधन मामले में कई महीनों से जेल में हैं। लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने से पार्टी को एक और बड़ी झटका लगा।


Download Android App
Download iOS App





