दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनाव टाले जाने को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुनाव कराये जाने की गुजारिश की। इसके साथ ही केजरीवाल ने तीनों निगमों के विलय पर भी सवाल खड़े किये।
दरअसल, 9 तारीख को दिल्ली चुनाव आयोग ने प्रेस रिलीज जारी की थी। उस दिन शाम 5 बजे MCD चुनावों की तारीखों का ऐलान होना था। लेकिन फिर चुनाव आयोग ने कहा कि केंद्र तीनों निगमों को एक करने पर विचार कर रहा है, जिसकी वजह से अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होगा।
हम ‘आंदोलनकारी’… वो ‘वोटकारी’, BJP की प्रचंड जीत पर राकेश टिकैत ने केंद्र को दिलाई इस वादे की याद
इसपर केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 4 बजे चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी कि हम दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा न की जाए। यह चुनाव की तारीखों के ऐलान से एक घंटा पहला ही यह क्यों याद आया?
केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि केंद्र सरकार ने किसी राज्य के चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव टालने के लिए कहा है। उन्होंने केंद्र से कहा कि जब पिछले सात-आठ वर्षों में बीजेपी सत्ता में थी तब एमसीडी का विलय क्यों नहीं किया गया।
गुजरात पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, BJP की जीत के बाद अहमदाबाद में किया मेगा रोड शो
उन्होंने कहा कि तीनों निगमों का विलय मुख्य उद्देश्य नहीं है, बल्कि चुनाव रद्द कराना है। क्योंकि बीजेपी को लग रहा था कि अगर दिल्ली में अभी चुनाव होगा तो आम आदमी पार्टी की लहर है, बीजेपी चुनाव हार जाएगी। अगर हम चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव रद्द कराते हैं, इससे चुनाव आयोग कमजोर होता है और देश कमजोर होता है। मेरी प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन है कि चुनाव रद्द मत कराइए।


Download Android App
Download iOS App



