दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारियों का आकलन करने के लिए आयोजित गोवा का दौरा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
- CM Kejriwal ने गोवा का दौरा किया स्थगित
- गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर लिया फैसला
गोवा दौरा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण स्थगित
आपको बता दें केजरीवाल को गोवा के दो दिवसीय दौरे के लिए बृहस्पतिवार को रवाना होना था।पार्टी के एक सूत्र ने कहा,”दिल्ली के मुख्यमंत्री का गोवा दौरा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण स्थगित हो गया है। अब वह अगले सप्ताह गोवा जाएंगे।”
गोवा का दौरा AAP के लिए बेहद खास
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) की नजरें अब गोवा पर टिक गई हैं। बता दें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर गोवा दौरे पर जाने वाले थे। बता दें गोवा में चुनाव लड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी ने फिलहाल सारे पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्रों ने बताया है कि अरविंद केजरीवाल का इस बार का गोवा दौरा बेहद खास है क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने काफी मशक्कत के बाद महज दो सीटें जीती थी।


Download Android App
Download iOS App




