‘भारत को अमेरिका से इज़ाज़त की क्यो ज़रूरत है?’ रूस से तेल खरीद मुद्दे पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

Summary :

Arvind Kejriwal on Russia oil: Arvind Kejriwal ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका कौन होता है और भारत को किसी अन्य देश से अनुमति लेने की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि भारत एक संप्रभु देश है और उसे अपने हितों के अनुसार फैसले लेने का पूरा अधिकार है। Trump के आगे झुकी सरकार- केजरीवाल भारत को रशिया से तेल ख़रीदने की इज़ाज़त देने वाला…

Arvind Kejriwal on Russia oil: Arvind Kejriwal ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका कौन होता है और भारत को किसी अन्य देश से अनुमति लेने की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि भारत एक संप्रभु देश है और उसे अपने हितों के अनुसार फैसले लेने का पूरा अधिकार है।

Trump के आगे झुकी सरकार- केजरीवाल

केजरीवाल ने अपने बयान में आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में देशवासियों ने देखा है कि सरकार हर कदम पर Donald Trump के सामने झुकती नजर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ट्रंप के सामने खुलकर बोलने की हिम्मत भी नहीं दिखाई गई। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi से सवाल करते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है, जिसकी वजह से भारत को इस तरह झुकना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा!

अपने पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि भारत हजारों साल पुराना देश है और 140 करोड़ लोगों का एक महान राष्ट्र है, जिसने इतिहास में कई वीर योद्धा पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी देश के सामने सिर नहीं झुकाया। केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर वास्तव में ऐसी कोई मजबूरी है जिसका फायदा ट्रंप उठा रहे हैं, तो देश और भारतीय हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

Also Read: ‘फाँसी घर’ मुद्दे पर केजरीवाल आज 3 बजे दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी के सामने होंगे पेश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।