Vijay Thalapathy वेडिंग रिसेप्शन में Trisha के साथ आए नजर, फैंस को लगा जोर का झटका

Summary :

Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan: साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले स्टार थलपति विजय इन दिनों पत्नी संगीता द्वारा चेन्नई में उनके खिलाफ तलाक की याचिका दायर करने की वजह से चर्चाओं में हैं. लेकिन तलाक की याचिका के कुछ दिनों बाद, उन्होंने ‘एजीएस’ के मेकर कलपथी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शिरकत की. पर यहां पर खास बात ये थी कि सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें उन्हें एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ फंक्शन में शामिल होते देखा गया है. ये फोटोज विजय…

Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan: साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले स्टार थलपति विजय इन दिनों पत्नी संगीता द्वारा चेन्नई में उनके खिलाफ तलाक की याचिका दायर करने की वजह से चर्चाओं में हैं. लेकिन तलाक की याचिका के कुछ दिनों बाद, उन्होंने ‘एजीएस’ के मेकर कलपथी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शिरकत की. पर यहां पर खास बात ये थी कि सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें उन्हें एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ फंक्शन में शामिल होते देखा गया है.

ये फोटोज विजय की चल रहीं तलाक की खबरों के बीच सामने आई हैं, इसलिए ये हर जगह तेजी से फैल भी रही हैं. इन फोटोज और वीडियो में विजय और तृषा को एक साथ रिसेप्शन में पहुंचते देखा जा सकता है. विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता था, वहीं तृषा कार्यक्रम में आए मेहमानों से गले मिलती और हाथ मिलाती नजर आईं. शादीशुदा कपल को ग्रीट करने के लिए विजय और तृषा एक साथ मंच तक गए. उन्होंने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं और एक ही समय पर इवेंट वेन्यू से बाहर निकले.

 Thalapathy Vijay Trisha Relationship: फैंस का टूटा दिल

चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम के लिए विजय और तृषा ने बेज रंग के कपड़े पहने थे जो मैंचिंग भी थे. विजय ने बेज रंग की शर्ट और मैचिंग धोती पहनी, जबकि तृषा ने बेज और गोल्डन रंग की साड़ी के साथ लाल ब्लाउज पहना. हालांकि, ये वीडियो देखने के बाद विजय के फैंस का दिल टूट गया है और वो कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने तो लिख दिया, ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी, भरोसा तोड़ दिया.’

Vijay Divorce News: संगीता ने विजय पर लगाए बेवफाई के आरोप

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संगीता द्वारा विजय पर बेवफाई का आरोप लगाने के ठीक बाद इन दोनों का एक साथ दिखना कई लोगों को पसंद नहीं आया है. वहीं संगीता का आरोप है कि विजय का एक फीमेल एक्टर के साथ नाजायज संबंध था. संगीता ने चेन्नई के चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में विजय के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की है. यह ऐसे समय में हुआ है जब खबरें आ रही हैं कि संगीता अपने पति से अलग रह रही हैं.

Vijay And Trisha Affair: एक्टर खुलेआम एक्ट्रेस के साथ घूमते हैं

याचिका में ये साफ तौर पर लिखा हुआ है कि, ‘अप्रैल 2021 में याचिकाकर्ता (संगीता) को पता चला कि प्रतिवादी (विजय) एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध में थे. इससे उन्हें गहरा भावनात्मक आघात और मानसिक पीड़ा हुई, जो रिश्ते में विश्वासघात है.’ याचिका में आगे कहा गया कि एक्टर ‘अभिनेत्री के साथ खुलेआम मेलजोल जारी रखते रहे हैं,’ जिससे संगीता को भावनात्मक पीड़ा हुई और बच्चों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी.

Sangeet Allegations On Vijay Thalapathy: संगीता की याचिका में क्या कहा गया!

Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan
Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan (Source: Social Media)

याचिका में आगे कहा गया कि, ‘2021 से, विजय भावनात्मक रूप से अलग-थलग पड़ गए थे, अपनी पत्नी के साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे और उन्हें एक तरह से परित्याग की स्थिति में डाल दिया था, जिससे उन्हें अलग घर में अलग रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. विजय उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्रा करते रहे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे.’

Vijay And Trisha Affair: संगीता ने लगाए आरोप

Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan
Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan (Source: Social Media)

संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि एक्ट्रेस विजय के साथ अपनी मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं. उन्होंने कहा कि, ‘एक्ट्रेस नियमित रूप से इन मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं. विजय ने न तो इन पोस्ट्स का खंडन किया और न ही आपत्ति जताई, जिससे उन्होंने इनका सपोर्ट ही किया.’

Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan: विजय और संगीता की शादी और बच्चे

Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan
Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan (Source: Social Media)

विजय और संगीता की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी. श्रीलंका की मूल निवासी संगीता का पालन-पोषण ब्रिटेन में हुआ था. दोनों ने 1998 में ब्रिटेन में शादी रजिस्टर करवाई, जिसके बाद उन्होंने 25 अगस्त, 1999 को चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली. संगीता के माता पिता अभी भी ब्रिटेन में ही रहते हैं और विजय-संगीता के दो बच्चे भी हैं: एक बेटा जेसन और एक बेटी दिव्या.

Read More: Toxic के पीछे हटते ही Dhurandhar 2 ने मचाया तहलता, एडवांस बुकिंग में फिल्म की धुंआधार कमाई

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।