अरविंद केजरीवाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
Highlights
- अरविंद केजरीवाल जमानत पर रोक को लेकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
- केजरीवाल के जमानत पर हाईकोर्ट ने लगाया रोक
- केजरीवाल के वकीलों ने कल सुबह सुनवाई की अपील की
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) को आबकारी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत पर रोक लगा दी थी जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। केजरीवाल के वकीलों ने केजरवाल की जमानत के लिए कल सुबह सुनवाई की अपील की है।
केजरीवाल के जमानत पर हाईकोर्ट ने लगाया रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित आबकारी घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने वाली निचली अदालत के आदेश पर 21 जून को अंतरिम रोक लगा दी थी। कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने संबंधी आदेश तब तक प्रभावी नहीं होगा, जब तक कि अदालत कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में पूर्ण जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई नहीं कर लेती।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



