नई दिल्ली : मुख्यमंत्री केजरीवाल जल्द पंजाब जाएंगे। इस दौरान वह सभी विधायकों, नेताओं व कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात रखेंगे। वहीं संभावना है कि सोमवार को पंजाब में आप विधायकों की बैठक हो सकती है। इस दौरान दिल्ली आए विधायक अन्य दस विधायकों से चर्चा कर सकते हैं। रविवार को हुई बैठक में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों को बताया कि उनके खिलाफ ढेरों केस चल रहे हैं, इसमें पैसा और वक्त ज्यादा खर्च हो रहा था। इसके अलावा उन्हें देशभर में जाना पड़ रहा है जिससे दिल्ली का काम प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए उन्होंने माफी मांगी है।
उन्होंने कहा कि बैठक में नहीं आए दस विधायक से भी संपर्क किया जा रहा है। संभावना है कि यह एक दो दिन में दिल्ली आकर मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ड्रग्स के खिलाफ हमेशा लड़ती रहेगी। फिलहाल पंजाब में मौजूद कांग्रेस पार्टी की सरकार को मजीठिया के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। उन्हें एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है। उन्होंने भी चुनाव में दावा किया था।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



