New Ashok Nagar थाने के मालखाने में लगी भीषण आग, दर्जनभर कारें और बाइक जलकर खाक

Summary :

Ashok Nagar Police Station Fire: दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के ‘मालखाना’ में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी के घायल होने की सूचना भी सामने नहीं आई है। प्रशासन ने लोगों से मौके से दूर रहने की सलाह दी है। इस आग में 10 गाड़ी और कई बाइक जलकर खाक हो गई हैं। Fire in Police Station: दर्जनों कार…

Ashok Nagar Police Station Fire: दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के ‘मालखाना’ में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी के घायल होने की सूचना भी सामने नहीं आई है। प्रशासन ने लोगों से मौके से दूर रहने की सलाह दी है। इस आग में 10 गाड़ी और कई बाइक जलकर खाक हो गई हैं।

Fire in Police Station: दर्जनों कार और बाइक जलकर खाक

पूर्वी दिल्ली अशोक नगर थाना के अंदर एक दर्जन से ज्यादा कार और बाइक जलकर खाक हो गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे थाना परिसर में धुएं का गुबार छा गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और कर्मचारी बाहर निकले और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Ashok Nagar Police Station: पूरे इलाके में फैला धुआं

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग थाने के मालखाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी थी। देखते ही देखते आग के कई सारी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही समय में स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। आशंका जताई जा रही है कि पास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान हुआ होगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने का अभियान लंबे समय तक चला, क्योंकि मालखाने में बड़ी संख्या में जब्त वाहन और अन्य सामान मौजूद था। आग की वजह से पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।