नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा इमामों के वेतन की घोषणा कर मुस्लिम तुष्टिकरण करने, सरकारी धन का दुरुपयोग करने, दिल्ली में लागू आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लघंन करने, झुग्गी झोपड़ी को नोट के बदले वोट खरीदने के लालच को लेकर, चुनाव आयोग द्वारा इस मुद्दे पर बार-बार नोटिस देने पर जवाब न देने पर संवाददाता सम्मेलन किया।
गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखा है कि अरविंद केजरीवाल लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश मांगे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग में विश्वास जताते हुए कहा कि केजरीवाल पर चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। यदि आयोग सख्त कार्रवाई नहीं करता तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगे।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करने के दिशा निर्देश मांगे हैं। गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग के नोटिस का भी अरविंद केजरीवाल जवाब नही दे रहे हैं। उनका संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास नहीं है। केजरीवाल चुनाव से पहले मतदाताओं को पैसा देकर अपने पक्ष में लाना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



