विधानसभा चुनाव : आज दिल्ली में 3 सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह

Summary :

बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूरा दमखम लगाए हुए है। पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली में तीन सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने वाले है। जानकारी के मुताबिक अमित शाह शाम 6 बजे से रैलियों की शुरूआत करेंगे। पहली रैली 6 बजे मुस्तफाबाद, दूसरी रैली 7।30 बजे करावल नगर और आखिर रैली रात के 8:30 में वे गोकुलपुरी में आयोजित की जाएगी। 
बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूरा दमखम लगाए हुए है। पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। अमित शाह ने गुरुवार से ही प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने मटियाला विधानसभा सीट से प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए आप आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

कोहरे की वजह दिल्ली आने वालीं 12 ट्रेनें 1 घंटे 30 मिनट से लेकर 4 घंटे 15 मिनट तक लेट

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी। वहीं आज नामांकन वापस लेना का आखरी दिन है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विधानसभा चुनाव के पहले दिल्ली में जनसभा में मौजूद रहेंगे। 

Desk Team