Independence Day : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में देशभक्ति और गरिमामय वातावरण छाया रहा। सुरक्षा कर्मियों ने अध्यक्ष को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। तिरंगा फहराए जाते समय पुष्पवर्षा भी की गई। विजेन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की आन-बान-शान, संप्रभुता और एकता के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके अद्वितीय त्याग और बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली।अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ एक समृद्ध, सशक्त, शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।



Download Android App
Download iOS App




