नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर उठाए गए सवाल का समर्थन करते हुए आप पार्टी ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आप प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप पार्टी शुरू से ईवीएम को लेकर सवाल कर रही है। कांग्रेस ने लंबे समय के बाद इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने माना कि ईवीएम से देश के लोकतंत्र हो खतरा है।
उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि अगले आम चुनाव के दौरान वैलेट पेपर से मतदान करवाने के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए। लोकतंत्र में राजनीति पार्टी और जनता समान रूप से भागीदार है। चुनाव आयोग को केंद्र सरकार के अनुरूप नहीं चलना चाहिए। उन्हें तुरंत ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए। क्या कारण है कि वह बिना क्रास जांच के ईवीएम का समर्थन कर रहे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



