रांची : 23 सितम्बर 2018 को आयुष्मान भारत की शुरुआत झारखंड की धरती से होगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चीन से इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड के लिए यह सौभाग्य की बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा 23 सितंबर को रांची से होगी।
सम्पूर्ण देश के साथ-साथ झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता को इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा झारखण्ड की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का भी शिलान्यास भी होगा..।
कोडरमा और चाईबासा में नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला। रांची में टर्शियरी केअर कैंसर सेन्टर के निर्माण की आधारशिला। बिरसा मुण्डा कारागार का रेस्टोरेशन एवं रेनोवेशन तथा बिरसा मुण्डा म्यूजियम में कन्वर्जन की शुरूआत। गोल्डेन रिकाड्र्स का लाभुकों के बीच वितरण किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



