मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हो रहे मतदान के दौरान बड़ी संख्या में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतों पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव आयोग से इन मशीनों को जल्द बदलने की मांग की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘राज्य में बड़ी संख्या में ईवीएम मशीनों के खराब होने या उनके बंद पड़ने की जानकारी सामने आ रही है, इससे मतदान प्रभावित हो रहा है।’
उन्होंने कहा, ‘मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लग गई हैं। इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे? चुनाव आयोग अविलंब इस पर निर्णय ले, तत्काल बंद मशीनों को बदले।’ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार ईवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी.एल कांताराव ने भी माना है कि राज्य में 100 ईवीएम मशीनों को बदला गया है।


Download Android App
Download iOS App




