INDIA की तीसरी बैठक से पहले नीतीश कुमार करेंगे सीएम केजरीवाल से मुलाक़ात, सियासी कुर्सियों में मची हलचल

Summary :

विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर के दिन होने वाली है। और इस बैठक की तैयारियां भी जोरों-शोरों से की जा रही है। आज के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो पहले NDA के सहयोगी थे उन्हें देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि के लिए बीजेपी ने न्योता दिया है।

विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर  के दिन होने वाली है। और इस बैठक की तैयारियां भी  जोरों-शोरों से की जा रही है। आज के दिन बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो पहले NDA के सहयोगी थे उन्हें देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि के लिए बीजेपी ने न्योता दिया है।  जिसकी वजह से आज वो दिल्ली आयेंगें। और यहां आकर वो दिल्ली के सीएम अरविन्द  होने वाली इंडिया की तीसरी बैठक के बारे में भी चर्चा करेंगे।  

ये मुलाक़ात है काफी अहम
मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर आज  नीतीश कुमार आज पटना एयरपोर्ट से सुबह 10:55 पर दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। साथ  ही वो  12:15 से 12:30 के भीतर ही  दिल्ली पहुँच जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो दिल्ली आने के बाद सबसे पहले सूदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ही मुलाकात करेंगे।  माना जा रहा है की उनकी ये मुलाक़ात काफी अहम मानी जा रही है।  क्योंकि पार्लियामेंट में दिल्ली अध्यादेश के पास होने के बाद वो पहले ऐसे नेता हैं जो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।  जिसको लेकर सियासी हलचलें भी तेज हो गयी है।  

इंडिया गठबंधन के कई नेताओं से मिलेंगे सीएम नीतीश कुमार 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।  नीतीश कुमार के इस दौरे को लेकर ये भी आशंका जताई जा रही है की इस दौरान वो इंडिया के कई नेताओं से मुलाक़ात करेंगे।  लेकिन इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की तीसरी  बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जा सकता है।  

Desk Team