1 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 5वीं पुण्यतिथि, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समते कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 5वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर तमाम लोग अपने-अपने तरीके से अलट जी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े नेता ‘सदैव अटल’ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन और श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुचें
2 काठमांडू एयरपोर्ट पर जाम हुआ Air India की फ्लाइट का पहिया, ट्रैक्टर की मदद से रनवे से हटाया
काठमांडू से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद ट्रैक्टर की मदद से विमान को रनवे से हटाया गया। घटना काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता सुबास झा ने घटना की पुष्टि की
3 पवार परिवार के बीच गुप्त बैठकों ने उड़ाई विपक्ष की नींद, महाराष्ट्र कांग्रेस का सामने आया ये बयान
महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ताजा उदाहरण एनसीपी चीफ शरद पवार और पार्टी से बागी हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हो रहीं मुलाकातें हैं, जिसने विपक्षी गठबंधन की चिंता बढ़ा दी है
4 बंगाल की खाड़ी में हलचल, जानें आज कहां-कहां होगी आफत की बारिश
आज 16 अगस्त 2023 है यानी अगस्त का आधा महीना अब बीत चुका है। लेकिन अभी देश के कई हिस्सों में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। इसी कडी में आज भी कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना है
5 पूर्व पीएम Atal Bihari Vajpayee की पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत NDA के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
आज पू्र्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,”भारत के 140 करोड़ भारतीय के साथ मिलकर मैं अतुलनीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके नेतृत्व से देश को काफी लाभ हुआ। देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाने और 21वीं शताब्दी में हर सेक्टर में देश को आगे ले जाने में आपकी अहम भूमिका थी
6 आज चांद के और करीब पहुंचेगा चंद्रयान-3, चंद्रमा पर इतिहास रचने जा रहा भारत
भारत का चंद्रयान-3 चांद की ड्योढ़ी तक पहुंच गया है। यान की कक्षा सोमवार को एक बार फिर घटाई गई। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह से यान की अधिकतम दूरी अब सिर्फ 177 किलोमीटर है
7 ‘कांग्रेस की मानसिकता दर्शाती है खरगे की गैरमौजूदगी’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने पर BJP का तंज
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के लाल किले पर आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में गैरमौजूदगी को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं
8 पहाड़ों पर बारिश ने दिल्लीवालों को भी डराया, खतरे के निशान से पार बह रही यमुना
पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का असर अब मैदान इलाकों पर भी दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में बहाव तेज हो गया है और बिजनौर में प्रशासन को स्कूल तक बंद करने पड़े हैं। इधर, दिल्ली में भी यमुना नदी की स्थिति कमोबेश गंगा जैसी ही बन गई है
9 ‘शरद पवार को केंद्रीय मंत्री बनाने का मिला ऑफर’, महाराष्ट्र के पूर्व CM का बड़ा दावा
महाराष्ट्र के एक पूर्व मुख्यमंत्री की मानें तो राकांपा संरक्षक शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का ऑफर मिला है। पूर्व सीएम के मुताबिक, डिप्टी सीएम अजीत पवार ने अपने चाचा के साथ ‘गुप्त बैठक’ के दौरान दो ऑफर दिए हैं
10 जन..गण..मन की धुन पर तिरंगे में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा
भारतवंशियों ने मंगलवार को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस आन, बान और शान से मनाया। इस खास उत्सव का गवाह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत भी बनी। दुबई की बुर्ज खलीफा बिल्डिंग भारतीय तिरंगे से रौशन हुई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जन, गण, मन की धुन भी सुनाई दे रही है


Download Android App
Download iOS App



