नई दिल्ली : पाकिस्तान के ननकाना साहिब से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देकर अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के बाद सिख युवती की निकाह मामले में आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा। भारत सहित दुनियाभर के सिखों की नाराजगी झेल रहे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर मोहम्मद सरवर ने लाहौर में दोनों परिवार वालों के बीच एक बैठक कर मालले को सुलझा लेने का दावा किया है।
इस संबंध में एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें गवर्नर पीड़िता के पिता, भाई, आरोपी लड़के के पिता और वकील दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मो. सरवर कह रहे हैं कि जिस घटना के बाद दुनिया भर के सिखों में नाराजगी थी उसे दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद सुलझा लिया गया है। उसके बाद आरोपी मोहम्मद हसन के पिता ने कह रहे हैं कि जगजीत पर हमारा कोई दावा नहीं है वह अपने वालिद (पिता) के साथ रहना चाहती है तो रह सकती है।
पंजाब प्रांत के गवर्नर मो. सरवर की तरफ से इसपर ट्विटर पर वीडियो साझा करने के बाद हिंदुस्तान के सिख नेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर सोमवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास पर दिल्ली कमेटी के पूर्व प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन के साथ-साथ भाजपा सिख प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



