भाजपा में शामिल होने के कुछ ही हफ्ते बाद पार्टी छोड़ने की इच्छा प्रकट करने वाले कोलकाता के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी के बारे में पार्टी नेता मुकुल रॉय ने मंगलवार को कहा कि वह ‘फिलहाल पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं।’ चार बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे चटर्जी की निकट सहयोगी बैशाखी बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि ‘नियमित रूप से अपमानित होने’ के चलते वह भाजपा से निकल जाना चाहते थे। वह 14 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि चटर्जी और बनर्जी की सोमवार रात को दिल्ली में मुकुल रॉय के साथ लंबी बैठक हुई थी। रॉय ने मगलवार को संवाददताओं से कहा, “पार्टी नेतृत्व ने मुझे सोवन और बैशाखी के साथ बैठक करने को कहा था। हमने विविध मुद्दों पर चर्चा की…. कुछ गलतफहमियां थीं।”
उन्होंने कहा, “हर मुद्दा हल हो गया है। मैंने स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी में ही हैं (चटर्जी के साथ बनर्जी भी भाजपा में शामिल हुई थीं।) वे फिलहाल पार्टी में बने रहेंगे।” चटर्जी ने कहा कि उन्होंने ‘बड़े भाई’ रॉय के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



