दिल्ली एमसीडी मुख्यालय परिसर में लगाई जाएगी भगत सिंह की प्रतिमा : महापौर कार्यालय

Summary :

दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्यालय सिविक सेंटर के परिसर में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्यालय सिविक सेंटर के परिसर में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
यह घोषणा ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर की गई है, जो स्वतंत्रता सेनानियों-भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की शहादत के उपलक्ष्य में हर साल 23 मार्च को मनाया जाता है।
महापौर कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, “शहीद भगत सिंह की जयंती से पहले प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस बाबत ओबेरॉय के नेतृत्व में एक टीम ने पहले ही एमसीडी मुख्यालय के अंदर एक उपयुक्त जगह की पहचान कर ली है।”

Shera Rajput