अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ संभावित टकराव के लिए अमेरिका की सेना को तैयार रहना चाहिए।
पेंटागन ने कांग्रेस से रक्षा विभाग के लिए 842 अरब डॉलर के बजट को मंजूरी देने की अपील की है, ताकि एशिया और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिकी सेना को मजबूत किया जा सके।
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रक्षा मामलों पर विनियोग उपसमिति के समक्ष अपने एक बयान में कहा, ‘‘यह एक रणनीति-संचालित बजट है, जो चीन के साथ हमारी रणनीतिक प्रतिस्पर्धा की गंभीरता से प्रेरित है। ’’


Download Android App
Download iOS App



