CM Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को उनसे मुलाकात की इजाजत दी गई है। हालांकि अब इसी लिस्ट में पंजाब के सीएम भगवंत मान का भी नाम इसमें शामिल है।
Highlights:
- तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने जायेंगे भगवंत मान।
- तिहाड़ प्रशासन ने अगले हफ्ते मिलने का दिया समय।
- चिट्ठी लिखकर माँगा था मिलने का समय।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात करने वालों की लिस्ट में पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल हो गया है। सीएम मान अगले सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने मुलाकात की संभावना जताई है। AAP ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल जाएंगे.मुलाकात करने वालों की लिस्ट में पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल हो गया है। सीएम मान अगले सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने मुलाकात की संभावना जताई है. AAP ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल जाएंगे।
सीएम मान ने तिहाड़ प्रशासन से माँगा था मिलने का समय
बता दें कि हाल में ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बकायदा जेल प्रशासन को पत्र लिखकर तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत मांगी थी। उनके पत्र पर कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन ने भगवंत मान का नाम मुलाकात करने वालों की लिस्ट में शामिल करते हुए उन्हें मिलने की इजाजत दे दी है।


Download Android App
Download iOS App



