Bharat Taxi Cab Booking: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आज से एक नई सरकारी कैब सेवा भारत टैक्सी की शुरुआत हो गई है। यह सेवा सरकार समर्थित कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य निजी कैब कंपनियों के बढ़ते किराए और मनमानी सर्ज प्राइसिंग को चुनौती देना है। आम यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा सुविधा देने के लिए इसे एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश किया गया है।
Bharat Taxi Cab Booking: क्या है भारत टैक्सी?
भारत टैक्सी एक ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव कैब प्लेटफॉर्म है, जिसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया है। इसे दुनिया के सबसे बड़े ड्राइवर-स्वामित्व वाले नेटवर्क के रूप में बताया जा रहा है। अभी यह सेवा दिल्ली में शुरू हुई है, जबकि गुजरात में भी बड़ी संख्या में ड्राइवर इससे जुड़ चुके हैं। फिलहाल पूरे देश में इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

Bharat Cab Taxi Launched: कितने ड्राइवर जुड़े हैं?
दिल्ली और गुजरात को मिलाकर अब तक 56,000 से अधिक ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। इसमें कार, ऑटो और बाइक तीनों कैटेगरी के ड्राइवर शामिल हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प और कम समय में कैब मिलने की सुविधा मिलेगी।
Bharat Taxi App Delhi: मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?
भारत टैक्सी की बुकिंग के लिए आपको Bharat Taxi मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
- यात्रियों के लिए: Rider App
- ड्राइवरों के लिए: Driver App
ध्यान रखें कि केवल वही ऐप डाउनलोड करें, जो सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा जारी किया गया हो।
ऐप की खास सुविधाएं
भारत टैक्सी ऐप का इंटरफेस बेहद आसान है। इसमें यात्रियों को कई उपयोगी सुविधाएं मिलती हैं, जैसे:
- रियल टाइम कैब ट्रैकिंग
- ड्राइवर की पूरी जानकारी
- राइड शुरू होने से पहले किराए की स्पष्ट जानकारी
इन सुविधाओं से यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी या भ्रम नहीं होता।

Bharat Taxi Fair Price: बिना सर्ज प्राइसिंग के तय किराया
भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका फिक्स फेयर सिस्टम है। इस ऐप में सर्ज प्राइसिंग लागू नहीं की जाएगी। यानी पीक ऑवर, बारिश या ज्यादा मांग के समय भी यात्रियों को अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। यही बात इसे ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों से अलग बनाती है।
ड्राइवरों को मिलेगा ज्यादा फायदा
इस कोऑपरेटिव मॉडल में ड्राइवरों को यात्रियों द्वारा दिए गए किराए का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिलेगा। इससे ड्राइवरों की आय बढ़ेगी और वे बिना किसी दबाव के बेहतर सेवा दे सकेंगे। यह व्यवस्था ड्राइवरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
ऑटो, कार और बाइक, सब एक ही ऐप पर
भारत टैक्सी ऐप पर यात्रियों को ऑटो, कार और बाइक टैक्सी तीनों विकल्प मिलते हैं। छोटी दूरी हो या लंबा सफर, ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वाहन चुन सकते हैं।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता
इस सरकारी कैब सेवा में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। सभी ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है। इसके अलावा ऐप में:
- इमरजेंसी SOS बटन
- लाइव लोकेशन शेयरिंग
- पूरी ट्रिप हिस्ट्री
जैसी सुविधाएं दी गई हैं, ताकि यात्री और उनके परिवार सुरक्षित महसूस करें।
यह भी पढ़ें: यमुना घाट पर हवन कर ‘AAP’ ने उजागर किए BJP सरकार के पाप, पूर्वांचली आस्था से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप


Download Android App
Download iOS App




