दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने हैं। इस चुनाव में पार्टियों ने जनता से कई वायदे भी किए हैं। बीजेपी की बात करें को बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। इसमें पांच रुपये में खाना, स्मार्ट स्कूल, पांचवी की मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल सहित किए कई वादे किए गए हैं। बीजेपी ने संकल्प पत्र में निगम की सुविधाएं मोबाइल और डिजिटल माध्यम से दिए जाने के साथ सरकार बनने पर 100 दिन के अंदर एमसीडी एप पर सभी जानकारी देने की बात कही है। बीजेपी ने संकल्प पत्र में वादा किया है। कि केंद्र सरकार की मदद से 5 सालों में दिल्ली में 7 लाख गरीबों को आवास देंगे।इसके अलावा युवाओं के लिए एक लाख स्वरोजगार के अवसर बनाने का भी वादा किया है। 1 अप्रैल 2023 से फैक्ट्री लाइसेंस समाप्त करने की भी बात कही गई है।
एमसीडी चुनाव मे आप पार्टी के वादे
वहीं आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी घोषणा पत्र में दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए 10 गारंटी दी है। एमसीडी चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को साफ करेंगे। पार्किंग की समस्या को खत्म करेंगे। आवारा जानवरों का समाधान करेंगे। बेहतर सड़कें-गलियां होंगी। दिल्ली में शिक्षा-स्वास्थ्य बेहतर करेंगे। दिल्ली में सुंदर पार्क बनाए जाएंगे। एमसीडी के कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा। व्यापारियों को समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। देखने वाली बात होगी की पार्टीयों की तरफ से किए गए वादों पर जनता कितना भरोसा करती है।
एमसीडी चुनाव में बीजेपी और केजरीवाल की तरफ से किए गए बड़े वादे, क्या जनता करेगी विश्वास?
Summary :
दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने हैं। इस चुनाव में पार्टियों ने जनता से कई वायदे भी किए हैं। बीजेपी की बात करें को बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। इसमें पांच रुपये में खाना, स्मार्ट स्कूल, पांचवी की मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल सहित किए कई वादे किए गए हैं


Download Android App
Download iOS App



