दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय कुमार को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। इस दौरान झारखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि अजय कुमार झारखंड में कांग्रेस के न सिर्फ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे पहले बल्कि कद्दावर नेता भी थे।
बेंगलुरु : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस में भरी उड़ान, रचा इतिहास
माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इससे आम आदमी पार्टी को फायदा मिल सकता है। बृहस्पतिवार यानि आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
अजय कुमार ने कहा कि आप ही सच्चे अर्थों में ‘आम आदमी’ की पार्टी है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है और विकास के लिए काम कर सकता है। बता दें अजय कुमार ने पिछले माह झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कुछ सहयोगियों पर पार्टी की जगह अपने निजी हितों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



