बिहार : जितिया व्रत के दौरान गंगा स्नान करने गई महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Summary :

पुलिस ने छापेमारी की और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि वीडियो बनाने वाले आरोपी विशाल को पुलिस ने स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

बिहार की राजधानी पटना में जितिया व्रत कर रही एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है यहां तक की आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को वीडियो भी बनाया। उसे नहाता देख गांव का ही एक युवक दोस्तों संग पहुंचा और महिला को नदी से खींचकर बाहर निकाला और किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका एक दोस्त पूरी घटना को मोबाइल में शूट करता रहा जिसे बाद में वायरल कर दिया गया।

मामले में दोनों आरोपी, शिवपूजन महतो और विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी वारदात के दौरान महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन दरिंदे ने एक न सुनी। घटना की जानकारी पटना के ग्रामीण एसपी आनंद कुमार को मिली तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी की पहचान कराई।

हरियाणा : पति के रिश्तेदारों ने नवविवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने छापेमारी की और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि वीडियो बनाने वाले आरोपी विशाल को पुलिस ने स्टेशन से गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक जैसे ही वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवपूजन महतो को गिरफ्तार कर लिया। शिवपूजन पेशे से बस ड्राइवर है।

Desk Team