नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार व केजरीवाल सरकार ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत दिल्ली के युवाओं के भविष्य को अंधकारमय करने के साथ-साथ पूरी दिल्ली को हिंसा की आग में झोंकने का घिनौना प्रयास किया है। चोपड़ा गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित ब्लाक व जिलाध्यक्षों की सभा में बोल रहे थे।
बैठक को चोपड़ा के अलावा अभियान समिति के चेयरमेन कीर्ति आजाद, राजेश लिलोठिया ने भी सम्बोधित किया। राजेश लिलौठिया व कीर्ति आजाद ने कहा कि सरकार में बैठे लोग जो स्वयं हिंसा करवाए, संविधान पर आक्रमण करें, देश के युवाओं को बेरहमी से पिटवाए व कानूनी की धज्जियां उड़वाएंगे तो देश और दिल्ली का शासन कैसे चलेगा यह समझ से परे है।
उन्होंने आज दिल्ली में जो कुछ भी घटनाएं घटी है व गिरफ्तारियां हुई है उनकी कड़ी निंदा करते हुए सभी गिरफतार आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्षों में कैलाश जैन, दिनेश कुमार एडवोकेट, हरी किशन जिंदल, मोहम्मद उस्मान, वीरेन्द्र कसाना, आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



