दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का अपमान करने का आरोपलगाया और कहा कि आठ फरवरी के विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए वह ‘बाहरी’ लोगों को लेकर आ रही है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उन्हें हराने के लिए बाहर से 200 सांसदों, 70 मंत्रियों और 11 मुख्यमंत्रियों को लाई है।
गोकलपुरी से आप के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार के लिए प्रचार करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘वे 200 सांसदों, 70 मंत्रियों और 11 मुख्यमंत्रियों को ला रहे हैं, चूंकि दिल्ली के लोग उनका समर्थन नहीं करते इसलिए वे बाहरी लोगों को ला रहे हैं। वे दिल्ली के लोगों को हराने के लिए आ रहे हैं।’’
आपातकाल विरोधी आंदोलन की तरह सीएए का विरोध जारी रहेगा : सीताराम येचुरी
केजरीवाल ने कहा, ‘‘वे आपके बेटे केजरीवाल को हराने आ रहे हैं। वे हम सब की बेइज्जती करने आ रहे हैं। वे आएंगे और कहेंगे कि आपके स्कूलों की हालत खराब है, मोहल्ला क्लिनिक बेकार हैं। तो क्या आप चुप रहेंगे?।’’


Download Android App
Download iOS App



