भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत होगा : K. Annamalai

Summary :

K. Annamalai : तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष K अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कार्यों की एक लंबी सूची है। उन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदली, बल्कि विश्‍व में भारत को सम्‍मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है। भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा। Highlights: अन्नामलाई ने किया तमिल व अन्य जनसभा को संबोधित अन्नामलाई का कांग्रेस पर जोरदार प्रहार INDI गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है- अन्नामलाई Prioritising development, prosperity for all and internal security, people of Tilak Nagar expressed their support for…

K. Annamalai

K. Annamalai : तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष K अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कार्यों की एक लंबी सूची है। उन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदली, बल्कि विश्‍व में भारत को सम्‍मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है। भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा।

Highlights:

  • अन्नामलाई ने किया तमिल व अन्य जनसभा को संबोधित
  • अन्नामलाई का कांग्रेस पर जोरदार प्रहार
  • INDI गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है- अन्नामलाई

अन्नामलाई इंदिरा आवास और पीएम आवास योजना पर दी प्रतिक्रिया

अन्नामलाई ने रविवार को दिल्ली में तमिल प्रवासियों व एक अन्य जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 11 करोड़ टॉयलेट भारत में बनाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना थी, परन्तु घर किसे मिलता था पता नहीं चलता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना निकाली तो इसके तहत हमने 4 करोड़ गरीबों को घर पाते देखा है।Image

कांग्रेस ने 1975 में की थी मूल अधिकार और लोकतंत्र की हत्या- अन्नामलाई

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन K अन्नामलाई ने कहा कि आज कांग्रेस का इंडी गठबंधन मूल अधिकार की बात करता है। लेकिन यही कांग्रेस है, जिसने 1975 में मूल अधिकार और लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि खेद है कि कल तक दिल्ली में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलने वाले केजरीवाल अब अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में हैं। यह कोई इंडी गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है और फिर अगले साल 2025 में हम सभी दिल्ली से भ्रष्टाचारी केजरीवाल को उखाड़कर कमल का फूल खिलाएंगे।Image

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News