दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज 55वां जन्मदिन है।इसी बीच उन्हें सुबह से ही बधाई संदेश मिल रहे हैं। बता दें केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है। इसके साथ ही भाजपा के कई नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
बाबूलाल मरांडी ने भी सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी
आपको बता दें झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। बाबूलाल मरांडी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं.’
दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l
बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।@ArvindKejriwal
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 16, 2023
नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं.’ वहीं मुख्यमंत्री को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने भी बधाई दी। एलजी सक्सेना ने ट्वीट कर कहा कि, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं.’
दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 16, 2023
कई नेताओं ने दी CM जन्मदिन की बधाई
दरअसल, सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देने वालों में पंजाब के सीएम भगवंत मान, गायक कैलाश खेर, बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता, आप सांसद हरभजन सिंह और कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया सुले भी शामिल रहीं। केजरीवाल ने इन सभी का शुक्रिया अदा किया।


Download Android App
Download iOS App



