देश में कोरोना महामारी के बीच कालाबाज़ारी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की जामखोरी करने वाले नवनीत कालरा को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ जमाखोरों, कालाबाजारियों के साथ है।
बीजेपी सांसद ने शुक्रवार को आरोप लगाए कि कांग्रेस का हाथ जमाखोरों, कालाबाजारियों के साथ है। नवनीत कालरा नाम के व्यापारी को पुलिस पकड़ती है। 7,500 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर नवनीत कालरा और गौरव खन्ना गैंग द्वारा उपलब्ध किए गए। नवनीत कालरा वही है, जिनका कांग्रेस से रिश्ता है। 7,500 कॉन्सेंट्रेटर की कीमत 13 करोड़ है।
दिल्ली सरकार ने शुरू किया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी
उन्होंने कहा, राहुल गांधी और उनके मित्र हाहाकार मचाते कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी है। फिर कांग्रेस के लोग कॉन्सेंट्रेटर की चोरी, कालाबाजारी, जमाखोरी करते हुए पकड़े जाते हैं। ये लोग कॉन्सेंट्रेटर की जमाखोरी कर रहे थे। इन्होंने जानबूझकर दिल्ली में कॉन्सेंट्रेटर की कमी कर रखी थी।
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि उनके रेस्त्रां के शेफ, राहुल और सोनिया गांधी के साथ फोटो खिंचवाते हैं और उन्हें अपना पहला परिवार मानते हैं। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी ने यह भी कहा कि जब अजय माकन शहरी विकास मंत्री थे, तो उन्होंने 2004-05 में दिल्ली गोल्फ कोर्स नोमिनेशन रॉबर्ट वाड्रा और 2005-06 में नवनीत कालरा को दिया था।


Download Android App
Download iOS App



