टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी आजकल अपनी टोंड बॉडी और ग्लैमरस लुक को लेकर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। इन दिनों एक्ट्रेस केपटाउन खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में श्वेता तिवारी अपने फैंस के लिए केपटाउन से आये दिन अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं और फैंस उनकी इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें, श्वेता ने करीब 10 किलो वजन कम किया है जिसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया मीडिया स्टार बनी हुई है इस दौरान वह अपनी कई खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं। इस फोटोज में एक्ट्रेस की अदाओं का जादू देखने लायक है। व्हाइट कलर की ड्रेस में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। हर एक फोटो में श्वेता अपनी खूबसूरती का जादू बिखेर रही हैं।

श्वेता तिवारी ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद रंग की शार्ट ड्रेस पहनी हुई है और ऑफ शोल्डर शार्ट व्हाइट ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। इस तस्वीर में श्वेता एक खिड़की के पास खड़े होकर पोज दे रही हैं। उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ व्हाइट हील्स कैरी किए हुए हैं। इन फोटोज में अभिनेत्री की जितनी तारीफ की जाये कम है क्योंकि वो लग ही इतनी ज्यादा खूबसूरत रही हैं।

मालूम को श्वेता तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी श्वेता अपने कई बेहतरीन फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। अब अदाकारा की नई तस्वीरों में उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

गौरतलब है, श्वेता तिवारी इस समय अपने पति अभिनव कोहली के साथ बिगड़ते रिश्तों के चलते भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में उन्होंने एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज शेयर किया था, जिसमें उनके पति अभिनव बेटे को श्वेता से छीनते नजर आ रहे हैं। इसके जवाब में अभिनव ने भी श्वेता के खिलाफ वीडियोज पेश किए थे।


Download Android App
Download iOS App



