बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने खोला इंडिगो की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट, मांगी माफी

Summary :

चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तब हड़कंप मच गया जब एक पैसेंजर ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। जिस पैसेंजर की हम बात कर रहे है। वो आम पैसेंजर नहीं बल्की बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या हैं। जानकारी के मुताबिक उनसे गल्ती से प्लेन में इमरजेंसी का गेट खोल दिया।

चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तब हड़कंप मच गया जब एक पैसेंजर ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। जिस पैसेंजर की हम बात कर रहे है। वो आम पैसेंजर नहीं बल्की बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या हैं। जानकारी के मुताबिक उनसे गल्ती से प्लेन में इमरजेंसी  का गेट खोल दिया। 
जिसकी वजह से फ्लाइट 2 घंटे लेट हो गई। इस मामले को लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के एक अधिकारी ने  कहा कि मामले में हमें पूरी सूचना दे दी गई है। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। एक यात्री ने गलती से इमरजेंसी गेट खोल दिया था। वहीं फ्लाइट में बैठे एक चश्मदीद ने कथित तौर पर दावा किया है बेंगलुरू साउथ से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इमरजेंसी गेट खोला था। लेकिन एयरलाइन ने उन्हें कुछ नहीं कहा। एयरलाइन इस गल्ती को नकार रही है। 
BJP सांसद ने लेटर लिखकर मांगी माफी
बता दें घटना 10 दिसंबर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली फ्लाइट में हुई थी। मामले में DGCA ने जांच के आदेश दिए हैं। इंडिगो के सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी ने जो किया वो  एयरलाइन का उल्लंघन था।  उनकी इस गलती को लेकर  उत्तराधिकारियों ने उन्हें माफी मांगने के लिए कहा। जिसके बाद  BJP सांसद ने लेटर लिखकर मामले में माफी मांगी है। इसके बाद उन्हें दोबारा फ्लाइट में बैठने की परमिशन दी गई। हालांकि, क्रू मेंबर ने उन्हें इमरजेंसी गेट के पास से हटाकर दूसरी सीट दे दी थी। 
सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी जा रही थी, तभी सूर्या ने गेट खोला
चश्मदीद ने बताया कि तिरुचिरापल्ली के लिए फ्लाइट भरने वाली थी। इसी दौरान क्रू मेंबर पैसेंजर्स को सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दे रहे थे। तभी सूर्या ने अचानक इमरजेंसी गेट खोल दिया। इसके बाद सभी पैसेंजर्स को नीचे उतार दिया गया था। 

Desk Team