मेदिनीनगर : भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि पलामू जिला प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मेदिनीनगर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। यह प्रदर्शन अगले सोमवार को होना था।
भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि पर आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने यह अनुमति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर नहीं दी जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतिकूल है और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘चाईबासा में हुए सात लोगों का सामूहिक संहार, देशद्रोह जैसे मुकदमे के अभियुक्तों के ऊपर से मामले हटा लिए जाने का परिणाम है और इसी से प्रेरित होकर आपराधिक तत्वों ने घटना को अंजाम देने की हिम्मत की है।’’
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में राज्य के किसी इलाके में कानून एवं व्यवस्था को लेकर कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं पङी और आज लोहरदगा में कर्फ्यू लगाने के लिए प्रशासन विवश है।
पाण्डेय ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार में असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ गया हैं और उनको प्रश्रय देने में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कतिपय नेताओं का हाथ हैं लेकिन भाजपा उनके इरादे को कभी कामयाब नहीं होने देगी।


Download Android App
Download iOS App



