BJP के वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- अपनी गलतियों को छिपाने के लिए केजरीवाल केंद्र व प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निंदा करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह ‘‘सस्ती लोकप्रियता’’ और अपनी गलतियों को छिपाने के लिए दिल्ली सरकार के बजट को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निंदा करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह ‘‘सस्ती लोकप्रियता’’ और अपनी गलतियों को छिपाने के लिए दिल्ली सरकार के बजट को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं।
Delhi Bjp Chief:वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा आरोप, साजिश रचकर केजरीवाल ने जीता  Mcd चुनाव, जल्द होगा बड़ा खुलासा - Delhi Bjp Chief Virendra Sachdeva  Alleged Arvind Kejriwal To Won The Mcd ...
भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए केंद्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।सचदेवा ने कहा, ‘‘केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार गृह मंत्रालय द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण को तीन दिनों तक दबाकर बैठी रही और फिर वह केंद्र पर बजट रोकने का आरोप लगा रही।’’
दरअसल, केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि केंद्र ने उनकी सरकार के बजट पेश करने पर रोक लगा दी है।दिल्ली का बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाना था और इसके लिए केंद्र से पूर्व मंजूरी जरूरी है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि 75 साल में यह पहली बार है जब किसी प्रदेश के बजट को रोक दिया गया है।

Desk Team