70 के दशक में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से मशहूर हुआ रामपुरी चाकू अपनी खोई हुई शान फिर से हासिल करने के लिए तैयार है। चाकू के लिए प्रसिद्ध इस जिले में 20 फुट का रामपुरी चाकू स्थापित किया गया है। लगभग तीन दशक पहले तक, रामपुरी चाकू जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ था, और चाकू बनाने वाले कारखाने हर गली में पाए जाते थे।
रामपुरी के चाकू का खौफ
धीरे-धीरे चाकू ने अपना अस्तित्व खो दिया और कारीगर दूसरे व्यवसायों में लग गए। रामपुर प्रशासन ने अब 52.52 लाख रुपये की लागत से 20 फुट लंबा चाकू लगवाकर जिले की पहचान को पुनर्जीवित करने की पहल की है। रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुरी के चाकू को कभी खौफ के नाम से जाना जाता था, लेकिन सरकार ने इसे कला का काम बना दिया है।
गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड के लिए भेज रहे हैं
उन्होंने कहा कि सरकार चाकू उद्योग को छूट देने और इसे जीएसटी के दायरे से बाहर रखने पर विचार कर रही है। चाकू की प्रतिकृति प्रीमियम ग्रेड पीतल और स्टील से बनाई गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह आसानी से जंग न लगे। अधिकारी इसे गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड के लिए भेज रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



