ऋषिकेश : जौलीग्रांट में नारायण दत्त तिवारी की मृत्यु के उपरांत संपन्न होने वाले हल्द्वानी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राज्य मंत्री धन सिंह रावत सुबह एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर पूर्व निर्धारित रूप से असंतुष्ट नेत्रियां उनकी प्रतीक्षा में थी।
भनक लगने पर मुख्यमंत्री पिछला दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। नेत्रीयों ने अपना विरोध दर्ज करते हुए संगठन पर दबाव में टिकट देने की बात कही और आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी। महिला नेत्रीयों में कुसुम कंडवाल, स्नेह लता शर्मा, सरोज डिमरी, कविता शाह व अन्य 20-25 महिला कार्यकर्ता शामिल थे।
लोहाघाट में भी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके परिवार ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देते हुए जनता के बीच जाने का फैसला कर दिया है। यदि पार्टी इन्हें नहीं मना पाती है तो उसका नुकसान होना तय है।


Download Android App
Download iOS App



