दिल्ली में कई जगहों पर बाढ़ संकट की वजह से लोगों का बुरा हाल है। वहीं नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली में बाढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी शासित हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।
“चरैवेति-चरैवेति , यही तो मंत्र है अपना।”
एक तरफ़ NDRF Rescue कर रही है , दूसरी तरफ़ भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे है।
लेकिन दिल्ली के मालिक केजरीवाल अपने शीशमहल में आराम फरमा रहे हैं और सत्ता में मदहोश हैं।
आज दिल्ली के संत परमानंद अस्पताल के पास पीड़ितों के बीच सुबह की… pic.twitter.com/AtMt9oOQXA
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) July 13, 2023
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट करते हुए कहा कि,”चरैवेति-चरैवेति , यही तो मंत्र है अपना।”एक तरफ़ NDRF Rescue कर रही है , दूसरी तरफ़ भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे है।लेकिन दिल्ली के मालिक केजरीवाल अपने शीशमहल में आराम फरमा रहे हैं और सत्ता में मदहोश हैं।आज दिल्ली के संत परमानंद अस्पताल के पास पीड़ितों के बीच सुबह की चाय वितरित की।
यह तस्वीर किसी बॉर्डर या ग्रामीण क्षेत्र की नही बल्कि केजरीवाल शासित राजधानी दिल्ली की है!
केजरीवाल ने दिल्ली की ऐसी दुर्दशा की है कि लोगों को यहां से पलायन करना पड़ रहा है!
केजरीवाल क्या समझते हो ये जो आह गरीबों के दिल से निकली है वो खाली जाएगी,तुम्हारे अहंकार,घमंड और तानाशाही… pic.twitter.com/Nj2ewtQlQS
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) July 13, 2023
एक अन्य ट्वीट में आदेश गुप्ता ने दिल्ली की बाढ़ प्रभावित इलाकों की फोटो शेयर करते हुए कहा, यह तस्वीर किसी बॉर्डर या ग्रामीण क्षेत्र की नही बल्कि केजरीवाल शासित राजधानी दिल्ली की है! केजरीवाल ने दिल्ली की ऐसी दुर्दशा की है कि लोगों को यहां से पलायन करना पड़ रहा है। केजरीवाल क्या समझते हो ये जो आह गरीबों के दिल से निकली है वो खाली जाएगी,तुम्हारे अहंकार,घमंड और तानाशाही का अंत करके जाएगी!


Download Android App
Download iOS App



