वैसे गलतियां तो सभी से होती है लेकिन अगर बड़े नेता कोई बड़ी गलती कर दें तो यह चर्चा का विषय बन जाता है। और ऐसा ही कुछ नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान लड़खड़ा गई और उन्होनें कुछ ऐसा कह दिया जिसपर तमाम चर्चा हो रही है।
राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान लड़खड़ा गई
दरअसल नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान लड़खड़ा गई, उन्होनें राजधानी विनियस में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कह कर पुकारा, जिसेक तुरंत बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया, इसके बाद उन्होनें इसे सुधारा। दोस्तों आपको बता दूं कि इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘व्लादिमीर और मैं…मुझे इतना घनिष्ठ नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने खुद को सुधारा और कहा कि ‘मिस्टर जेलेंस्की और मैं’ इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें तमाम लोग इसपर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहें हैं।
नाम लेने में हुई गलती
दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति का पूरा नाम वोलोदिमीर जेलेंस्की है वहीं, रूस के राष्ट्रपति का नाम व्लादिमीर पुतिन है। दोनों के शुरूआती नाम में समानता है जिस कारण अक्सर लोगों से चूक हो जाती है। यही बाइडेन के साथ भी हुआ। इसके अलाव अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बढ़ती उम्र अब समस्या बनती जा रही है। पिछले महीने एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बाइडेन मंच पर ही संतुलन खो बैठे थे और गिर गए थे। दरअसल, तब बाइडेन कोलोराडो में अमेरिकी एयरफोर्स अकादमी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे थे। अच्छी बात ये रही कि बाइडेन को ज्यादा चोट नहीं लगी थी। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



