महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी इस महीने के अंत में अयोध्या की यात्रा करने के शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्णय का स्वागत करती है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में ठाणे, कल्याण और भिवंडी के दौर पर आये दानवे संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
यह पूछे जाने पर क्या शिवसेना राम मंदिर का मुद्दा भाजपा से हड़प रही है, दानवे ने कहा, ‘‘कोई भी मुद्दों को हड़प नहीं सकता है। वे अपनी पार्टी का काम करते हैं और हम अपना…हम अयोध्या यात्रा के उद्धव ठाकरे के निर्णय का स्वागत करते हैं।’’ ठाकरे ने मुंबई में अपनी पार्टी की विजयादशमी रैली में घोषणा की थी कि वह 25 नवंबर को अयोध्या की यात्रा पर जायेंगे और राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘प्रश्न’ करेंगे।
भाजपा विधायक अनिल गोटे ने पार्टी में ‘‘अपराधियों’ को शामिल किए जाने का आरोप लगाते हुए विधानसभा की सदस्यता के साथ ही पार्टी से भी इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इस बारे में पूछे जाने पर दानवे ने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की चीजें होती रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



