भारतीय जनता पार्टी के नेता आज दिल्ली के 70 विधानसभा क्षत्रों में केजरीवाल सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार रुपी पुतले का होलिका दहन करेंगे। दिल्ली में बीजेपी भ्रष्टाचार के होलिका दहन के साथ अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। बता दें कि यहां विरोध प्रदर्शन 14 जगहों पर किए जाएगे। इस प्रदर्शन में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यहां विरोध प्रदर्शन मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया जाएगा। सिसोदिया के ऊपर शराब घोटाले के आरोप लगे है। फिलहाल सिसोदिया अभी सीबीआई की कस्टडी में है।

भाजपा नेता केजरीवाल सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
गौरतलब है कि शराब घोटाले के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली बीजेपी के नेता दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के 14 प्रमुख स्थानों पर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार रूपी पुतले का होलिका दहन करेंगे

कहां होगा होलिका दहन का प्रदर्शन
दिल्ली बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जिन क्षेत्रों में होलिका दहन कर प्रदर्शन करेंगे उनमें हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस, मेन रोड नारायणा शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, टाउन हॉल, पटेल नगर कलिंगा चौक, मालवीय नगर मेन मार्केट, महरौली कालूराम चौक आदि स्थान शामिल हैं। बीजेपी स्थानीय विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रदर्शन में शामिल रहेंगे।



Download Android App
Download iOS App



