मध्यप्रदेश के उज्जैन में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान से लगने वाली सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई है। प्रदेश में विधानसभा का चुनाव कार्यक्रम जारी होने एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने से जिले की सीमा से लगी हुई राजस्थान बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई और झालावाड़ जिले के पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर के साथ बैठक आयोजित की जा चुकी है।
कलेक्टर मनीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने बताया जिले के शस्त्र लाइसेंसधरियो के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं तथा शस्त्र धारकों से कहा गया है कि अपने लाइसेंस संबंधित जानकारियां थानों में जमा करवाएं।


Download Android App
Download iOS App



