Bomb Threat: दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है। आज भी 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने की बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही साइबर टीम धमकी भरे इमेल की भी जांच कर रही है। बता दें कि 20 स्कूलों को धमकी मिलने के बाद अभी सिर्फ पश्चिम विहार में स्थित रिचमंड स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल का नाम सामने आया है। बम की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूलों को खाली करा दिया गया है और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।
कौन कर रहा है जांच
दिल्ली में कुछ दिनों से लगातार स्कूलों के बम की धमकी मिल रही है। बता दें कि आज भी 20 से ज्यादा स्कूलों को धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली करा दिया। साथ ही छात्र और छात्राओं के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। साइबर क्राइम की टीम इस मामले की जांच कर रही है। जिससे मेल भेजने वाले और एजुकेशन सिस्टम को निशाना बनाने वालों की पहचान की जा सके।
दिल्ली पुलिस के अनुसार आज 20 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। https://t.co/0SoxgWpmLN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2025
कल भी मिली थी धमकी
दिल्ली में कल भी चाणक्यपुरी और द्वारका इलाके के दो स्कूलों को भी दिल्ली पुलिस के मेल के ज़रिए बम की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन मकोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि चाणक्यपुरी स्कूल को भेजे गए ईमेल में तमिलनाडु सरकार विरोधी संदेश थे। पुलिस ने आगे कहा कि वे धमकियों की जाँच कर रहे हैं।
ALSO READ: दिल्ली के 4 बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट


Download Android App
Download iOS App




