नई दिल्ली : हम सबके पास एक मौका है जब हम दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों को जिताकर देश की संसद में भेंजे। ताकि वो वहां जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठा सकें। लोकसभा से संबंधित बैठकों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री आवास पर हुई चांदनी चौक लोकसभा की बैठक से जुड़े सभी विधायकों, निगम पार्षदों, लोकसभा एवं जिला अध्यक्षों और सभी कार्यकर्त्ता को जीत का मंत्र देते हुए आप दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने उक्त बातें कहीं।
यह तो तय है कि दिल्ली में दोबारा से आप की ही सरकार बनेगी लेकिन दिल्ली में सरकार बनने से हम देश की संसद में जनता के मुद्दों को नहीं उठा सकते। इसके लिए हमारे सांसदों को वहां पहुंचना बहुत जरुरी है। राय ने कहा कि आज दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है।
कांग्रेस दिल्ली में आप को हरा तो नहीं सकती लेकिन वोट काटकर भाजपा को जिताने का काम जरूर कर सकती है। बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री सतेन्द्र जैन ने कहा कि आप ने दिल्ली में आज इतने काम किये हैं कि जो पार्टी के घोर विरोधी थे वो भी आप की तारीफ करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



