दिल्ली की मंडियों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Summary :

दिल्ली की मंडियों के विकास के लिए 544.80 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इसमें से 225.96 करोड़ रुपये आज़ादपुर मंडी पर खर्च किए जाने हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक इस बजट से आज़ादपुर के अलावा गाज़ीपुर, केशोपुर, एपीएमसी नरेला और एपीएमसी नजफगढ़ मंडी में विकास किया जाएगा। मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर का नवीनीकरण 20.07 करोड़ रुपये फल व सब्जी मार्केट गाज़ीपुर 40 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का विकास बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण विकास मंत्रालय के अंतर्गत मंडियों के विकास 70 करोड़ की लागत से मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर का नवीनीकरण होगा।…

दिल्ली की मंडियों के विकास के लिए 544.80 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इसमें से 225.96 करोड़ रुपये आज़ादपुर मंडी पर खर्च किए जाने हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक इस बजट से आज़ादपुर के अलावा गाज़ीपुर, केशोपुर, एपीएमसी नरेला और एपीएमसी नजफगढ़ मंडी में विकास किया जाएगा।

  • मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर का नवीनीकरण
  • 20.07 करोड़ रुपये फल व सब्जी मार्केट गाज़ीपुर
  • 40 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का विकास
  • बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण

विकास मंत्रालय के अंतर्गत मंडियों के विकास

70 करोड़ की लागत से मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर का नवीनीकरण होगा। 40 करोड़ 75 लाख की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का विकास किया जाएगा। दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को विकास मंत्रालय के अंतर्गत मंडियों के विकास को लेकर बैठक हुई। बैठक में दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (डीएएमबी) और एपीएमसी के अधिकारी शामिल रहे।

20.07 करोड़ रुपये फल व सब्जी मार्केट गाज़ीपुर

इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडियों के विकास को लेकर बोर्ड ने कुल 544.80 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी। बोर्ड द्वारा पास किए गए बजट को लेकर विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस बजट में लगभग 225.96 करोड़ रुपये एपीएमसी आज़ादपुर, 20.07 करोड़ रुपये फल व सब्जी मार्केट गाज़ीपुर, 21.27 करोड़ रुपये एफपी एंड ईएमसी गाज़ीपुर, 8.63 करोड़ रुपये फूल मंडी गाज़ीपुर, 21.77 करोड़ रुपये एपीएमसी केशोपुर, 31.36 करोड़ रुपये एपीएमसी नरेला, 5.36 करोड़ रुपये एपीएमसी नजफगढ़ और 210.40 करोड़ रुपये डीएएमबी के लिए आवंटित किए गए।

40 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का विकास

बोर्ड के मुताबिक टिकरी खामपुर थोक मंडी के निर्माण के साथ फल-सब्जी मंडी व पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर के विकास और गाजीपुर फूल मंडी के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इस वर्ष 70 करोड़ रुपये की लागत के साथ मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर के नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा। विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 40 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का विकास किया जाएगा। दिल्ली सरकार मंडियों के विकास, विस्तार और बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team