दिल्ली सरकार राजधानी के विधार्थियों के लिए अहम कदम उठाते हुए जा रहे है जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि विद्यार्थियों में उद्यमिता सोच को प्रात्साहित करने पर केंद्रित दिल्ली सरकार का ‘बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम’ अगले साल से निजी विद्यालयों में भी शुरू किया जाएगा।
बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम
दरअसल, वह यहां त्यागराज स्टेडियम में ‘बिजनेस ब्लास्टर्स इनवेस्टमेंट समिट एवं एक्सपो’ में बोल रहे थे, जहां सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के कारोबार से संबंधित 100 से अधिक विचार निवेशकों के सामने पेश किये गये।सिसोदिया ने कहा, ‘‘बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम का अगले साल से निजी विद्यालयों में विस्तार किया जाएगा। सात मार्च को एक बैठक की जाएगी कि कैसे इसे निजी विद्यालयों में लागू किया जा सकता है।’’
दिल्ली सरकार का स्टार्ट-अप कार्यक्रम
शिक्षा विभाग का भी कामकाज देख रहे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी बड़ी वैश्विक कंपनियां भारत से भी निकलनी चाहिए और बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता सोच विकसित करती है।बिजनेस ब्लास्टर्स दिल्ली सरकार का स्टार्ट-अप कार्यक्रम है, जहां 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थी बिजनेस विचार प्रतिपादित करते हैं और सरकार उसे आकार देने में उनकी मदद करती है।
विद्यालयों में 24 ‘अत्याधुनिक स्वीमिंग पुल’ हैं
सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के विद्यालयों में दो स्वीमिंग पुल का उद्घाटन किया और कहा कि सरकारी एवं निजी विद्यालय के विद्यार्थी एक अप्रैल से उनके लिए पंजीकरण करा सकते हैं।उन्होंने कहा कि इन दोनों पुल के बाद अब दिल्ली सरकार के विद्यालयों में 24 ‘अत्याधुनिक स्वीमिंग पुल’ हैं।
आईआईटी एवं आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से भी बेहतर हैं
जानकारी के मुताबिक,उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी तैराकी सीखने के लिए निजी विद्यालयों में जाते हैं, जहां उन्हें भारी शुल्क अदा करना पड़ता है, लेकिन ‘‘ एक अप्रैल से सरकारी एवं निजी विद्यालयों दोनों के ही विद्यार्थी दिल्ली सरकार के विद्यालयों में इन पुल में मुफ्त कोचिंग हासिल करेंगे। दिल्ली के सभी विद्यार्थियों को यहां अपना पंजीकरण कराने का निमंत्रण हैं। उभरते तैराक को प्रशिक्षण देने के लिए इन पुलों में प्रशिक्षित कोच हैं।’’उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार के कुछ विद्यालयों के भवन तो आईआईटी एवं आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से भी बेहतर हैं।


Download Android App
Download iOS App



