हरिद्वार : हरिद्वार में मोबाइल व्यापारियों ने ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करते हुए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए साथ ही जितना भी टैक्स उनके द्वारा नहीं दिया गया है उसको भी वसूला जाए जिससे राज्य सरकार को हुए नुकसान की भरपाई भी हो सके। उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों का भी शोषण होने से बचे अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती तो मोबाइल व्यापारी जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में इस मुहिम को चलाएंगे और अन्य व्यापारियों को भी जोड़ा जाएगा।
इस दौरान मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग से नुकसान सिर्फ मोबाइल रिटेलर को नहीं हो रहा है बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग मार्केट के व्यापारी हो या अन्य कोई व्यापारी हो हर व्यापारी परेशान है मार्केट से रौनक बिल्कुल गायब है कस्टमर दुकानों पर चढ़ नहीं रहे हैं सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग के थ्रू अपना सामान मंगा रहे हैं, जिससे बाजार बंद होने की कगार पर आ गया है और इसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में तनुज सिंघल, अंकित अग्रवाल, अरुण शर्मा, राहुल भारती, विमल मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी, प्रशांत सिंघल, बिलाल, दिलीप, रईस अंसारी, आनंद त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, प्रसून त्रिपाठी, दानिश, धीरज भाटिया, मनोज मेहता, रवि जोशी, समर्थ, प्रियांशु गुप्ता, रवि त्रिवेदी, विनोद (डॉक्टर), बल्लू भाई आदि लोग सम्मिलित रहे।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



