दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब वर्मा ने सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों को सम्मानित किया, यमुना सफाई व विकास कार्यों की घोषणा भी की

Summary :

Cabinet Minister Parvesh Verma: दिल्ली सरकार के जल एवं लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा शुक्रवार कों सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम जनपद के जनता वेदिक डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मंच से संबोधित करते हुए प्रवेश साहिब वर्मा ने दिल्ली सरकार के कामकाज को लेकर बड़ा बयान दिया। Parvesh Verma attacks Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी जो बात करती है वो अपनी 11 साल की नाकामी को…

Cabinet Minister Parvesh Verma: दिल्ली सरकार के जल एवं लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा शुक्रवार कों सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम जनपद के जनता वेदिक डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मंच से संबोधित करते हुए प्रवेश साहिब वर्मा ने दिल्ली सरकार के कामकाज को लेकर बड़ा बयान दिया।

Parvesh Verma attacks Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी जो बात करती है वो अपनी 11 साल की नाकामी को ही बता रहे – मंत्री प्रवेश वर्मा

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर 11 साल तक काबिज रही। उन्हें अब यमुना के विकास की चिंता सिर्फ 9 महीने में याद आ रही है। वर्मा ने दावा किया कि तीन साढ़े तीन साल के भीतर यमुना को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा और अगले चुनाव से पहले इसका कार्य पूरा जनता को दिखेगा। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने विकास कार्यों के लिए 4 हजार करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं, जिनसे बुनियादी ढांचे और जल प्रणाली में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Parvesh Verma: खेल युवाओं में ऊर्जा और अनुशासन का संचार करते हैं- मंत्री वर्मा

सांसद खेल महोत्सव के समापन पर मंत्री वर्मा ने कहा कि खेल युवाओं में ऊर्जा और अनुशासन का संचार करते हैं,और ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच देते हैं। श्री वर्मा ने कहा की ओलंपिक या वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक लाने वालों को पिछली सरकारों में एक करोड़ मिलता था लेकिन अब दिल्ली की भाजपा सरकार में 7 करोड़ रूपये दिए जा रहें है।

मंच से बोलते हुए दिल्ली कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की इस कर्मभूमि से मुझे बहुत लगाव है जहां पर पिछली सरकारों में दिल्ली से बागपत पहुंचने लगभग दो से ढाई घंटा लगते थे आज जब मैं लाल किले से बागपत के लिए चला तो 1 घंटे में पहुंच गया हूं।

Cabinet Minister Parvesh Verma: PM मोदी ने देश को तरक्की की राह पर चलाया है- मंत्री वर्मा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तरक्की की राह पर चलाया है जल्दी दिल्ली देहरादून हाईवे का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने आगे मंच से बोलते हुए कहा कि बागपत के राष्ट्रीय लोकदल के सांसद राजकुमार सांगवान ने मेरे से दिल्ली से बड़ौत तक के लिए चार डीटीसी बस की मांग की थी, जो सभी बसें यथावत चल रही है अब चार बसों की और मांग की गई है।उन्होंने ने बागपत क़े लिए चार बसों चलाने की और बात कही है।कार्यक्रम में विधायक योगेश धाम सांसद राजकुमार सांगवान और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Dubai Airshow Plane Crash: दुबई एयर शो के दौरान भीषण प्लेन हादसा, मची अफरा-तफरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।