मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के‘समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान’को राज्य की जनता को एक बार फिर ठगने का अभियान निरूपित किया है। श्री सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 15 साल तक स्वर्णिम, विकसित और समृद्ध मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल देने का दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान करते रहे। अब फिर ये कौन सा मध्यप्रदेश बनाने का अभियान है। श्री सिंह ने कहा कि यह अभियान पराजय के डर से शुरू किया गया है। लेकिन जनता हकीकत जान चुकी है और बहकावे में नहीं आएगी।
समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान जनता को ठगने का अभियान : अजय सिंह
Summary :
मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल देने का दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान करते रहे। अब फिर ये कौन सा मध्यप्रदेश बनाने का अभियान है।


Download Android App
Download iOS App



