4.432 किलो गांजा बरामद, दो सप्लायर गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त

Summary :

Delhi News : राजधानी को नशा मुक्त बनाने की दिशा में दिल्ली पुलिस ने “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत कमर कस ली है। द्वारका जिला पुलिस इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के साथ-साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की भागीदारी से ही इस बुराई को…

Delhi News : राजधानी को नशा मुक्त बनाने की दिशा में दिल्ली पुलिस ने “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत कमर कस ली है। द्वारका जिला पुलिस इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के साथ-साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की भागीदारी से ही इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। इसी अभियान के तहत, एंटी-नारकोटिक्स सेल, द्वारका जिला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.432 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद किया है।

बाइक पर गांजा की कर रहा था सप्लाई

मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नशे की खेप की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। DCP कुशल पाल सिंह के निर्देश और एसीपी सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में सब इस्पेक्टर प्रेम नारायण और नवीन कुमार की टीम को क्षेत्र में सक्रिय गांजा सप्लायरों की पहचान करने का जिम्मा सौंपा गया था।

लगातार निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस को पता चला कि एक दिव्यांग व्यक्ति अपने साथी के साथ बाइक पर गांजे की सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर महारानी एन्क्लेव, उत्तम नगर स्थित हनुमान धर्मकांटा के सामने जाल बिछाया गया। वहां बाइक से पहुंचे देवेंद्र कुमार (35) निवासी मोहन गार्डन और मिथलेश कुमार (35) निवासी बांका, बिहार को दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान मिथलेश के कब्जे से 4.432 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में मिथलेश ने खुलासा किया कि वह गांजा विशाखापट्टनम और ओडिशा से खरीदकर दिल्ली में सप्लाई करता था। दोनों आरोपी नशे के आदी बताए गए हैं और अपनी लत पूरी करने के साथ आसान पैसा कमाने के लिए इस धंधे में उतर गए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : https://www.punjabkesari.com/delhi-ncr-news/upon-seeing-the-police-the-woman-jumped-from-the-third-floor/

Avinay