CBSE Digital Marksheet 2026: देश-दुनिया के लाखों छात्र बेसब्री के साथ सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बार भी बोर्ड रिजल्ट घोषित करने के साथ छात्रों व उनके अभिभावकों के लिए डिजिटल मार्कशीट की सुविधा देगा। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि मार्कशीट के लिए हफ्तों तक स्कूल के चक्कर नहीं काटने होंगे। जैसे ही सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा, मार्कशीट डिजिलॉकर अकाउंट में पहुंच जाएगी, जिसे कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है। डिजिलॉकर न केवल सीबीएसई मार्कशीट को सुरक्षित रखता है, बल्कि एडमिशन के वक्त भागदौड़ भी कम करता है। ज्यादातर संस्थान ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल मार्कशीट को ही प्राथमिकता देते हैं। अगर आपने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी तो डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट कर लें।
फिजिकल डॉक्यूमेंट्स के बराबर ही कानूनी मान्य
इससे सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 वाले दिन वेबसाइट क्रैश की समस्या से बच जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार डिजिलॉकर में उपलब्ध डॉक्यूमेंट्स को ओरिजिनल यानी फिजिकल डॉक्यूमेंट्स के बराबर ही कानूनी मान्यता प्राप्त है। सीबीएसई की तरफ से जारी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कॉलेज एडमिशन, पासपोर्ट आवेदन या किसी भी सरकारी नौकरी के वेरिफिकेशन के लिए किया ज सकता है। हालांकि सीबीएसई ने अभी तक 12वीं के रिजल्ट घोषित होने के दिन व समय की जानकारी नहीं दी है। आमतौर पर सीबीएसई मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में 12वीं के नतीजे घोषित करता है। इस साल भी सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 15 मई के आस-पास जारी किया जा सकता है। सीबीएसई की कोशिश है कि नतीजे समय पर घोषित किए जाएं, जिससे स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
Also Read: दिल्ली एसीबी की बड़ी कार्रवाई: प्रतिभा विकास योजना की आड़ में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश


Download Android App
Download iOS App




